सागर में गैंगरेप पीड़ित नाबालिग छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने अनियंत्रित कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शहर के तीनबत्ती इलाके में धरना दिया और मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से 150 एमबीबीएस छात्रों को बड़ी राहत
बता दें कि 7 दिसंबर को सागर के भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवल में 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया था। दरिंदों ने गैंगरेप के बाद छात्रा को जान से मारने के लिए उसे आग लगा दी थी. घटना के बाद पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये आर्थिक सहायता भी दी थी।
ये भी पढ़ें- बृजमोहन का राहुल पर तंज, पप्पू को अपग्रेड होने में समय लगेगा
ये भी पढ़ें- सरकारी राशन के लिए 4 दिन का सफर तय करते है छत्तीसगढ़ के ये ग्रामीण
गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था.. जहां आज गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजन काफी सदमें हैं। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा का बेहतर तरीके से इलाज किया गया लेकिन 90 से 95 प्रतिशत झुलसने के कारण छात्रा को बचाया नहीं जा सका है। वहीं, कांगेस ने इस मामले में प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार को घेरा है।
वेब डेस्क, IBC24