शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर सियासत, मूणत ने कहा-भाजपा की योजना लेकिन पूर्व सीएम को आमंत्रण नहीं

शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर सियासत, मूणत ने कहा-भाजपा की योजना लेकिन पूर्व सीएम को आमंत्रण नहीं

शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर सियासत, मूणत ने कहा-भाजपा की योजना लेकिन पूर्व सीएम को आमंत्रण नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 6, 2019 3:06 am IST

रायपुर। रायपुर के जीई रोड स्थित शहीद स्मारक भवन का 10 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया गया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत ने कहा है, कि शहीद स्मारक भवन का निर्माण और वहां लेजर शो से शहीदों की कहानियां दिखाने की परंपरा भाजपा की थी।

पढ़ें-भारत ने पाकिस्तान के दावे को किया खारिज, कहा- ‘सभी सुखोई-30 लड़ाकू विमान सुरक्षित लौटे थे’

मूणत के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल इसका लोकर्पण करने वाले हैं, लेकिन इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया है, जिससे कांग्रेस की सोच का पता चलता है। वहीं महापौर प्रमोद दुबे ने भाजपा पर पलटवार करते हुआ कहा, कि ये राजनीति की बात नहीं है।

पढ़ें-आईआईटी भिलाई के हॉस्टल में बड़ी आग, 200 छात्रों को निकाला गया बाहर, निर्माण पर 

कांग्रेस की सरकार है, लिहाज़ा स्वाभाविक है, कि कांग्रेस के ज्यादातर नेता इसमें शामिल होंगे। महापौर ने कटाक्ष करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय लाई हुई 50 से ज्यादा योजनाओं का लोकार्पण किया। महापौर ने ये भी कहा, कि भाजपा इसे जबरदस्ती राजनीतिक रंग दे रही है।


लेखक के बारे में