रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरों की टीम ने पोर्टबल ऑक्सी-एलपीजी किट तैयार किया है। ये अपने आप में सीमित संसाधनों का उपयोग कर बनाया गया नया अविष्कार है । दरअसल रोलिंग स्टॉक, इंजन अथवा रेल में किसी भी तरह की छोटी खराबी उसे जल्द से जल्द सुधारना जरुरी होता है । इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरत हॉट कटिंग गैस की होती है ।
पढ़ें- भारत-रूस के बीच S-400 डिफेंस सिस्टम को लेकर करार,जानिए S-400 भारतीय सेना के लिए कितना खास है
हॉट कटिंग के सामान घटना स्थल तक ले जाने में एक लंबी कवायद करना होता है, जिससे रेलवे ट्रैफिक लंबे समय तक बाधित होता है । इस कमी को दूर करने के लिए रेलवे के इंजीनियर्स ने “पोर्टबल ऑक्सी-एलपीजी किट” तैयार किया है, जिसे पीठ पर दो स्टाफ की सहायता से लटका कर मोटर साइकिल द्वारा किसी भी प्रभावित रेलवे साईट पर पहुंचा जा सकता है, और बाधित रेल सेक्शन को दुरस्त कर ट्रैफिक फिर से कम से कम समय एवं मैनपावर के द्वारा बहाल किया जा सकता है । इस किट की विशेषता इसका कम भार 25 किलो ग्राम है और इसे 30 मिनट तक लगातार उपयोग कर सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24