प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य पर लगाया सरकारी और आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप
प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य पर लगाया सरकारी और आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछने के साथ ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा जुबानी हमला किया है। प्रभात झा ने कहा है कि जो 250 साल पुरानी विरासतों के संबधों की बात करते है, अब उनके ताजिए ठंडे होने वाले है।
प्रभात झा यहीं तक नही रूके, उन्होनें इसके साथ ही कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में एक भी धर्मशाला बनाई हो तो बताएं, लेकिन उन्होनें सरकारी और आदिवासियों को 622 एकड़ जमीन पर शिवपुरी में कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर पीडब्लूडी ने रोड तक बना दी थी। उस पर बाउंड्रीवॉल करा ली है।
यह भी पढ़ें : नागौद विधानसभा सीट के विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड, देखिए जनता का मूड-मीटर
इसके साथ ही प्रभात झा ने ये भी कहा कि ग्वालियर शहर में कई वाटिकाओं पर सिंधिया का कब्जा है, जो कि सरकारी है। लेकिन सारे मामले रिवन्यू के हैं और कोर्ट में चल रहे है। इसलिए वे जल्द ही कागजों के साथ और भी खुलासे करेगें। द प्रभात झा अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आएं हुए थे। इस दौरान उऩ्होनें मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक ली है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


