गर्भवती ने लगाई फांसी, मौत के बाद घंटों गर्भनाल से लटकता रहा नवजात

Ads

गर्भवती ने लगाई फांसी, मौत के बाद घंटों गर्भनाल से लटकता रहा नवजात

  •  
  • Publish Date - December 21, 2018 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

कटनी।मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को कटनी की रहने वाली 9 माह की गर्भवती लक्ष्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और उसके बाद जो हुआ वो वास्तव में चौकाने वाला था।

ये भी पढ़ें –पत्रकारों के लिए अच्छी खबर, सीएम ने दिए सुरक्षा कानून बनाने के निर्देश, पहला राज्य होगा छत्तीसगढ़

ज्ञात हो कि गर्भवती महिला की फांसी लगाने से जान तो चली गई, लेकिन उसके पेट में पल रहा बच्चा माँ की मौत के कुछ घंटो बाद भी गर्भनाल से लटक कर तड़पता रहा।

ये भी पढ़ें –शिवराज सिंह शिफ्ट हुए नए घर में, कार्यकर्ता की लगी भीड़, कहा- बंगला भले ही छोटा हो पर दिल बहुत बड़…

लक्ष्मी के पति संतोष ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह उठा तो लक्ष्मी पूरे घर में कहीं दिखाई नहीं दी उसके बाद वह पत्नी को देखते हुए गाय कोठे तरफ गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी सीलिंग फैन में लटकी हुई और उसके पेट में पल रहा बच्चा मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था। जिसे देखकर वह घबरा गया और उसके बाद आस पास वालो ने पुलिस को कॉल किया जिसके बाद वहां पहुंचे डाक्टर ने बच्चे के नाभी की नली को काटा और फिर उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत अभी ठीक है उसका उपचार चल रहा है।