देवास। प्रॉपर्टी विवाद के चलते यहां एक कार पर दनादन गोलियां दाग दी गई, घटना के वक्त कार के मालिक अपने आफिस में थे। गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर आए तो कार के पिछले हिस्से पर गोलियों के छेद साफ नजर आ रहे थे।
घटना राजा टॉवर के पीछे की है। कार पर गोलियों के निशान देखकर मालिक ने डायल 100 लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद औद्योगिक थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर टीआई एमपी सिंह राघव मौके पर पहुंचे।
फरियादी कमल आहूजा ने बताया कि वे कालोनियां डेवलप करते और आजकल रामकृष्ण नगर डेवलेप कर रहे है। कालोनी के मालिक दर्शन शाह का विवाद कुछ लोगों से चल रहा है। कमल ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें फोन पर धमकी भी मिली थी, जिसके बाद वे अपना डेवलपमेंट का काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : आंधी-तूफान से स्टेडियम की 50 फीट ऊंची दीवार गिरी
आहूजा ने बताया कि वे सुबह आफिस में बैठे तो कुछ फटाखे फूटने की आवाजें आई। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने बताया कि दो लोग एक वाहन पर सवार होकर आए थे, कार के पीछे गोलियां दागी और भाग गए। बिजली कटौती के चलते पुलिस फूटेज तक नहीं देख पा रही थी। आहूजा ने बताया कि दीपक परिहार और शैलेंद्रसिंह पवार द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। जिसके चलते आहूजा ने दोनों पर शक जताया है।
टीआई राघव ने बताया कि मामला प्रापर्टी विवाद से जुडा है आहूजा ने दो संदिग्धों के नाम बताए है। जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। दरअसल ये चौराहा काफी भीड़ वाला है। इसके बाद भी दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई। मामले में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही पुलिस कुछ खुलासा कर सकती है।
वेब डेस्क, IBC24