मेरठ में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता

Ads

मेरठ में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मेरठ, 14 दिसम्बर (भाषा) कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सपा, कांग्रेस, आप पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने रविवार देर रात मेरठ के सपा विधायक रफीक अंसारी को नजरबंद कर दिया।

किसान संगठनों और विपक्षी दलों के विरोध को देखते हुए जिला मुख्यालय के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

मेरठ में प्रदर्शन कर रहे सपा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया औश्र उन्हें आंबेडकर भवन, गंगानगर भेज दिया। इसके बाद सपा के कुछ और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन के लिए आ गए।

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने आरेाप लगाया, ‘‘सरकार किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाना चाहती है। प्रशासन सरकार के इशारे पर किसानों को बॉर्डर पर खाना ले जाने से भी रोक रहा है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।’’

भाषा सं सुरभि

सुरभि