20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी, कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या बढ़ी, छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया- सीएम बघेल

Ads

20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी, कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या बढ़ी, छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया- सीएम बघेल

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 07:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर,छत्तीसगढ़। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया है। 

पढ़ें- दो बूंद जिंदगी की, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

सीएम भूपेश बघेल की माने तो छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश सरकार की नीतियों से काफी खुश है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार भी हमारी नीति अपनाएं। कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई है।

पढ़ें- हम सरकार का सिर नहीं झुकने देंगे, राकेश टिकैत ने कह…

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकॉर्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या इस साल सबसे अधिक है। इस वर्ष पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा है।