पीलिया के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम ने कई जगह मारे छापे
पीलिया के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम ने कई जगह मारे छापे
रायपुर में पीलिया के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम ने मंगलवार को रामनगर ,गोगांव, देवपुरी औऱ रामसागरपारा स्थित आइसक्रीम औऱ आइस फैक्ट्री में छापा मारा । रामनगर स्थित रिमझिम आइसक्रीम फैक्ट्री में प्रदूषित टँकी के पानी से आइसक्रीम बनाया जा रहा था ।
ये भी पढ़े –समाज कल्याण मंत्री ने वरिष्ठों के जीवन से जुडी समस्याओं को जानने बुलाई बैठक
कार्रवाई के दौरान इस फैक्ट्री के मालिक संजीव गुप्ता ने निगम के आफ्सरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया ।इसी तरह गोगांव स्थित गुजरात आइस फैक्ट्री में आरो प्लांट बंद मिला यहां पर बोर के पानी से बर्फ बनाया जा रहा था। बर्फ की टंकियों में भारी गंदगी भी पाई गई । देवपुरी स्थित सोनी आइस प्लांट में भी नगर निगम की टीम ने दबिश दी । इस फैक्टरी में भी बोर के प्रदूषित पानी से बर्फ बनाया जा रहा था । यहां भी बर्फ की सारी टँकीयों में जंग लगा हुआ था ।वहीं पानी के टंकी में भी कचरा भरा मिला ।
ये भी पढ़े-नक्सल मोर्चे पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली
नगर निगम की टीम ने आइसक्रीम फैक्ट्री और दोनों आइस फैक्ट्री को सील कर दिया है ।नगर निगम की दूसरी टीम ने गोंदवारा स्थित गंगा फूड एंड बोरवेज इंडस्ट्रीज में छापा मारा ।हम आपको बता दें कि हर गर्मी के मौसम में जब शहर में पीलिया फैलता है तो निगम द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है । फैक्ट्रियों को सील कर दिया ।फैक्ट्री मालिक कुछ रुपए जुर्माना पटाकर फिर से उसी ढर्रे में काम शुरू कर देते ।निगम को चाहिए कि प्रदूषित पानी से बर्फ बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।इस विषय पर सब इंजीनियर नगर निगमसैय्यद जोहेब ने बताया की रिमझिम आइसक्रीम,गुजरात आइस फैक्ट्री और सोनी आइस प्लांट में कार्रवाई के दौरान बर्फ बनाने के लिए प्रदुषित पानी का उपयोग किया जा रहा था ।वहीं बर्फ के टंकियां भी जंग लगी हुई मिली है जिसे त्तत्काल सील कर दिया गया है।
web team IBC24

Facebook


