भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने 3250 डिब्बों को कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए अलग इकाइयों में तब्दील कर दिया है।
पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन…
कुल 5000 डिब्बों को तब्दील किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लव अग्रवाल ने बताया कि पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है। भारत में 20 कंपनियां पीपीई का निर्माण कर रही है। 49,000 वेंटिलेटर भी खरीदे जा रहे हैं।
पढ़ें- AIIMS के डॉक्टरों से बदसलूकी करने वाला आरक्षक लाइन अटैच, मामले में
आपको बता दें मध्यप्रदेश में इंदौर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 पार पहुंच गई है। बुधवार को पांच मरीजों ने दम तोड़ा था।