बसव राजू रायपुर के नए कलेक्टर बनाए गए, देखिए शासन का आदेश

Ads

बसव राजू रायपुर के नए कलेक्टर बनाए गए, देखिए शासन का आदेश

  •  
  • Publish Date - August 27, 2018 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। आईएएस बसव राजू रायपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। चुनाव आयोग से सहमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया। बसव राजू अभी तक कौशल विकास के प्रमुख के साथ ही हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे। अभी तक लोकल फंड ऑडिट देख रहे यशवंत कुमार को कौशल विकास और उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : रमन गए दिल्ली, ओपी चौधरी के प्रवेश पर बोले- देखते हैं!

बता दें कि रायपुर कलेक्टर रहे ओपी चौधरी के इस्तीफे के बाद राज्य राशन ने रायपुर जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी को प्रभार सौंपा था। हालांकि रायपुर कलेक्टर के रुप में अंकित आनंद का नाम चल रहा था लेकिन उनकी प्रतिनियुक्ति केंद्र द्वारा लिए जाने के कारण चुनाव आयोग ने उनके नाम पर सहमति नहीं दी। इसके बाद राज्य शासन ने बसव राजू का नाम भेजा, जिस पर चुनाव आयोग ने सहमति दे दी।

वेब डेस्क, IBC24