पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवार तीन लोगों ने शख्स को चाकू से गोदा, मौत
पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवार तीन लोगों ने शख्स को चाकू से गोदा, मौत
रायपुर। रायपुर से लगे पिरदा गांव में पेट्रोल नहीं देने की मामूली बात पर मर्डर हो गया। पुलिस के मुताबिक खरोरा निवासी हरिराम माहेश्वरी कृषि महाविद्यालय का कर्मचारी है, जो काम खत्म कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में पिरदा के पास एक स्पीड ब्रेकर के नजदीक तीन युवकों ने उसे रोका। युवकों ने हरिराम से पेट्रोल खत्म हो जाने की बात कही और उससे पेट्रोल मांगा।
पढ़ें- ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी
हरिराम ने पेट्रोल देने से मना किया, तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। फिर आरोपियों ने हरिराम पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगो की मदद से एबुलेंस बुलाकर घायल हरिराम को मेकाहारा ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया है और क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पढ़ें- कांग्रेस की महिला पार्षद का आरोप- पूर्व मंत्री ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी
मृतक के साथ मौजूद उसके साले ने बताया कि पहले आरोपियों ने मृतक हरि के दाये जांघ और पेट में दो वार कर फरार हो गए। मृतक हरी अपने साले के साथ कुछ दुर जाकर बेहोश हो गया जिसके बाद साले ने एबुलेंस बुलाकर अंबेडकर अस्पताल तेकर पहुंचा लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना के बाद मौके पर विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


