जरूरतमंदों की मदद के लिए रायपुर पुलिस ने भी बढ़ाया हाथ, जिला प्रशासन को सौंपा 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये का चेक

जरूरतमंदों की मदद के लिए रायपुर पुलिस ने भी बढ़ाया हाथ, जिला प्रशासन को सौंपा 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये का चेक

जरूरतमंदों की मदद के लिए रायपुर पुलिस ने भी बढ़ाया हाथ, जिला प्रशासन को सौंपा 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये का चेक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 24, 2020 9:42 am IST

रायपुर। कोरोना महामारी के कारण जारी संकट के दौरान जहां देश प्रदेश में लोग अपना सहयोग जरूरतमंदों व पीड़ितों के लिए दे रहे हैं वहीं इस सूची में अब रायपुर पुलिस ने भी आर्थिक सहयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू की मौत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चल रहा था इलाज

कोरोना संकट में जरूरतमंदों की सहायता के लिए रायपुर पुलिस भी सामने आई है, पुलिस ने 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये की राशि की डोनेट की है। इसके लिए जिला प्रशासन को चेक सौंपा गया है, एसएसपी आरिफ शेख ने कलेक्टर एस भारतीदासन को इस राशि का चेक सौंपा है।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज से पूछा- सच्चाई क्या…

बता दें कि कोरोना से जंग पुलिस पहले से ही लड़ रही है, पुलिसकर्मियों ने अब तक अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। इसके बाद अब पुलिस ने आर्थिक सहयोग करके लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित जरूरतमंदों व गरीबों के लिए मदद की है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com