जगदलपुर पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रमन सहित बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
जगदलपुर पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रमन सहित बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन सिंह शनिवार से विकास यात्रा पर निकल रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह विकास यात्रा को झंडी दिखाएंगे। गृहमंत्री विशेष विमान से जगदलपुर पहुंच चुके हैं। जगदलपुर में राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अगुवाई की। इससे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह का भी स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या है रमन की विकास यात्रा का रूट चार्ट, दंतेवाड़ा से होगा आगाज
इधर जगदलपुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन भी जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, धरमलाल कौशिक, दयालदास बघेल, संतोष बाफना, सुनील सोनी सहित बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


