नक्सली हमले में शहीद जवान की बहन ने भाई की प्रतिमा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

नक्सली हमले में शहीद जवान की बहन ने भाई की प्रतिमा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

नक्सली हमले में शहीद जवान की बहन ने भाई की प्रतिमा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 26, 2018 4:32 am IST

दंतेवाड़ा। देशभर में भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की पूजा कर उनके कलाई में राखी बांध रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बहन ने अपनी भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

पढ़ें- महिला संगठनों की पहल, सीमा पर तैनात जवानों को भेजी गई एक लाख राखियां

महिला का भाई पुलिस में तैनात था। नक्सली हमले में अपने भाई के शहीद होने के बाद महिला रक्षाबंधन पर अपने भाई स्वरूप मूर्ति को राखी बांधती है। 

दंतेवाड़ा के तोंगपाल इलाके में साल 2014 में सर्च ऑपरेशन में निकले जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में महिला का भाई भी शहीद हो गया था। भाई की मौत के बाद महिला ने घर पर ही भाई की मूर्ति स्थापित की। और हर रक्षाबंधन के पर्व पर वो अपने भाई की मूर्ति की कलाई पर ही राखी बांधकर ये पर्व मनाती है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में