रमन और भूपेश का ट्विटर वार, एक ने ली चुटकी दूसरे ने दागे सवाल
रमन और भूपेश का ट्विटर वार, एक ने ली चुटकी दूसरे ने दागे सवाल
इन दिनों छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह का लोक सुराज अभियान जोरो पर है। जिसे लेकर विपक्ष हर समय तीखे वार कर रही थी। आज सुबह सुबह मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि होटलों में प्रेस कांफ्रेंस और सोशल मीडिया व्हाटस्एप से राजनीति नहीं चलती।
पीआर एजेंसी के जरिये चल रहा लोक सुराज।
मिनरल वाटर से बनी चाय, चमचमाती थाली में दलित के घर खाना और कुर्सी टेबल पर मिड डे मील।
इस ढ़ोंग सुराज का फल तो चुनाव बाद ही दिखेगा। https://t.co/ihiOgUhNLG
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 16, 2018
उन्होंने इस बात को बहुत ही मजाकिया अंदाज़ में कहा की कांग्रेस जितना ध्यान मेरे काम पर देती है उतना अगर अपने संघटन को मजबूत करने में बिताती तो आज कांग्रेस की गुटीय राजनीति नहीं बढ़ती। मुझे लगता है वो ऐसा करके आने वाले चुनाव के लिए अपनी हार का बहाना अभी से ढूंढ लिए हैं।
फसलों में विविधता कृषि उत्पादन बढ़ाती है तथा कृषकों को समृद्ध बनाती है। @SurgujaDist के कराकी के किसान भाई सुखसागर राम ने मुझे कटहल एवं मुनगा भेंट कर बताया की वे खुद विविध फसलों से अधिक उत्पादन लें रहें है एवं क्षेत्र के अन्य कृषकों में इसकी जागरूकता फैला रहे हैं। #LokSuraj2018 pic.twitter.com/nfTYY2j3Rx
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 19, 2018
इस बात का जवाब आज पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर के माध्यम से दिया है। जिस पर सीएम डॉ रमन ने भी जवाब दिया है और कहा है कि कांग्रेसियों के पास यही बस बचा है कि मैं क्या करता हूं, उस पर ट्वीट करते हैं। सबसे पहले भूपेश बघेल ने रमन सिंह की उस फोटो पर ट्वीट किया है जिसमे वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के साथ भोजन कर रहे हैं और बाक़ायदा फ़ोटो भी खिंचवा रहे हैं.
क्या सिर्फ तस्वीर से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तक़दीर?
मुख्यमंत्री रमन सिंह आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के साथ भोजन कर रहे हैं और बाक़ायदा फ़ोटो भी खिंचवा रहे हैं. इनमें से कुछ ताड़मेटला में शामिल रहे होंगे और कुछ झीरम जनसंहार में भी. तो क्या कहा इन्होंने रमन सिंह जी? 1/3 pic.twitter.com/FRybvO8spZ
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 20, 2018
इसके ठीक बाद पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने दूसरा ट्विट किया- आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को ऐसी कौन सी जानकारी मिली जिसका प्रयोग कर के पुलिस अपनी नीतियों मे बदलाव करती, क्या इन्होंने अपने पुराने संगठन की रणनीति के बारे में कुछ बताया? और अगर बताया तो सरकार ने क्या किया
दूसरा गंभीर सवाल यह है कि इनके आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को ऐसी कौन सी जानकारियां मिलीं जिसका प्रयोग करके पुलिस अपनी नीतियों में बदलाव करती, क्या इन्होंने अपने पुराने संगठन की रणनीति के बारे में कुछ बताया? और अगर बताया तो सरकार ने क्या किया?
2/3
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 20, 2018
और फिर तूरंत तीसरा ट्विट करते हुए लिखा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान इस तरह से सार्वजनिक कर रहे है क्या इससे आप उनके लिए ख़तरा नही बढ़ा रहे हैं.
तीसरा बड़ा सवाल है कि क्यों आप आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान इस तरह से सार्वजनिक कर रहे हैं, क्या इससे उनके के आप ख़तरा नहीं बढ़ा रहे हैं?
3/3
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 20, 2018
भूपेश बघेल के ट्वीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुटकी ली है. मुख्यमंत्री ने कहा किउनका काम बस यही बचा है कि मैं क्या कर रहा हूं, उसका ट्वीट करना, इसके अलावा उनका कोई दिनचर्या बचा ही नहीं है कम से कम यही ट्वीट करते रहें, मेरे लिए कोई बुराई नहीं है।

इसके बाद भूपेश बघेल ने सी ऍम के अचानक सुराज पर तंज कसे उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है की क्या मेढ़ो में चलते चलते आपको अचानक सब कुछ कैसे मिल जाता है आपके अधिकारी कर्मचारी वहीं मौजूद होते हैं।
मेढ़ों पर चलते मुख्यमंत्री: ‘अचानक’ सुराज पर खुला खत@drramansingh जी,
आपका ‘अचानक’ सुराज इन दिनों मीडिया में छाया हुआ है. आप ‘अचानक’ किसी भी गांव में चले जाते हैं, वहां ‘अचानक’ आपके अफ़सर मौजूद रहते हैं और………https://t.co/ScTgosMNn6 pic.twitter.com/p4Gx8xhKtW
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 20, 2018
web team IBC24

Facebook


