रमन और भूपेश का ट्विटर वार, एक ने ली चुटकी दूसरे ने दागे सवाल

Ads

रमन और भूपेश का ट्विटर वार, एक ने ली चुटकी दूसरे ने दागे सवाल

  •  
  • Publish Date - March 20, 2018 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

इन दिनों छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह का लोक सुराज अभियान जोरो पर है। जिसे लेकर विपक्ष हर समय तीखे वार कर रही थी। आज सुबह सुबह मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि  होटलों में प्रेस कांफ्रेंस और सोशल मीडिया  व्हाटस्एप से राजनीति नहीं चलती।

 

उन्होंने इस बात को बहुत ही मजाकिया अंदाज़ में कहा की कांग्रेस जितना ध्यान मेरे काम पर देती है उतना अगर अपने संघटन को मजबूत करने में बिताती तो आज कांग्रेस की गुटीय राजनीति नहीं बढ़ती। मुझे लगता है वो ऐसा करके आने वाले चुनाव के लिए अपनी हार का बहाना अभी से ढूंढ लिए हैं।


 

 

 

इस बात का जवाब आज  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर के माध्यम से दिया है। जिस पर  सीएम डॉ रमन ने भी जवाब दिया है और कहा है कि कांग्रेसियों के पास यही बस बचा है कि मैं क्या करता हूं, उस पर ट्वीट करते हैं। सबसे पहले भूपेश बघेल ने रमन सिंह की उस फोटो पर ट्वीट किया है जिसमे वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के साथ भोजन कर रहे हैं और बाक़ायदा फ़ोटो भी खिंचवा रहे हैं. 

 

 

इसके ठीक बाद पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने दूसरा ट्विट किया- आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को ऐसी कौन सी जानकारी मिली जिसका प्रयोग कर के पुलिस अपनी नीतियों मे बदलाव करती, क्या इन्होंने अपने पुराने संगठन की रणनीति के बारे में कुछ बताया? और अगर बताया तो सरकार ने क्या किया

 

और फिर तूरंत तीसरा ट्विट करते हुए लिखा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान इस तरह से सार्वजनिक कर रहे है क्या इससे आप उनके लिए ख़तरा नही बढ़ा रहे हैं.

 

भूपेश बघेल के ट्वीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुटकी ली है. मुख्यमंत्री ने कहा किउनका काम बस यही बचा है कि मैं क्या कर रहा हूं, उसका ट्वीट करना, इसके अलावा उनका कोई दिनचर्या बचा ही नहीं है कम से कम यही ट्वीट करते रहें, मेरे लिए कोई बुराई नहीं है।

 

इसके बाद भूपेश बघेल ने सी ऍम के अचानक सुराज पर तंज कसे उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है की क्या मेढ़ो में चलते चलते आपको अचानक सब कुछ कैसे मिल जाता है आपके अधिकारी कर्मचारी वहीं मौजूद होते हैं। 

web team IBC24