रमन ने भिलाई स्टील प्लांट हादसे के मरीजों से की मुलाकात, हादसे में 11 की हो चुकी है मौत

Ads

रमन ने भिलाई स्टील प्लांट हादसे के मरीजों से की मुलाकात, हादसे में 11 की हो चुकी है मौत

  •  
  • Publish Date - October 10, 2018 / 10:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हादसे के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह मरीजों से मिलने भिलाई के सेक्टर नाइन अस्पताल में पहुंचे। सीएम मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने संयंत्र प्रबंधन और दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। सीएम रायपुर से सवेरे 11 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.20 बजे भिलाई नगर पहुंचे थे और दोपहर 12.25 बजे वापस रायपुर लौट आए।

पढ़ें- आयकर विभाग का छापा,मंत्रीजी के 16 ठिकानों पर छापेमारी

आपको बतादें भिलाई स्टील प्लांट में कोक ओवन की गैस पाइप लाइन में लीकेज के बाद हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई और करीब दो दर्जन कर्मचारी घायल हुए है। जिनका भिलाई और रायपुर के अस्पतालों में इलाज जारी है। 

पढ़ें- कुएं में एक ही परिवार के पांच भाई बहनों के शव मिलने से सनसनी

दरअसल सुबह करीब 11 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र में मेंटेनेंस के काम के दौरान अचानक कोक ओवन की पाईप लाइन से मीथेन गैस रिसने लगी। जिससे जोरदार धमाका हुआ और प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई, हादसे में मौके पर ही करीब 9 लोगों की मौत हो गई और कई झुलस हो गये। इलाज के दौरान 2 और लोगों की मौत हो गयी। 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गये जिनका इलाज पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के बर्न यूनिट में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में और रायपुर के अस्पताल में जारी है।

 

वेब डेस्क, IBC24