पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव को हार्ट अटैक, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल

पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव को हार्ट अटैक, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल

पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव को हार्ट अटैक, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 18, 2018 11:59 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री और कोरिया के राजा रामचन्द्र सिंहदेव की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल हालत नाजुक बनी हुई है। 

उल्लेखनीय है कि साल 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर बने छत्तीसगढ़ की पहली सरकार में रामचन्द्र सिंहदेव वित्त मंत्री थे। इससे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता है। डा सिंह देव  की स्कूली शिक्षा राजकुमार कालेज से हुई है। उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गये जहा पर उनके सहपाठी  विश्वनाथ प्रताप सिंह व नारायण दत्त तिवारी रहे। साथ ही भूतपूर्व मूख्य मंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री  वी.पी सिंह उनके जूनियर रहे है।

पढ़ें- महतारी एक्सप्रेस नहीं पहुंची ..महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म

कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद से वे अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में