नशे में धुत ASI ने की साली से दुष्कर्म की कोशिश, बीच-बचाव में आई पत्नी को मारा चाकू

नशे में धुत ASI ने की साली से दुष्कर्म की कोशिश, बीच-बचाव में आई पत्नी को मारा चाकू

नशे में धुत ASI ने की साली से दुष्कर्म की कोशिश, बीच-बचाव में आई पत्नी को मारा चाकू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 26, 2018 11:34 am IST

श्योपुर जिले के कराहल थाने में पदस्थ एक एएसआई पर शराब के नशे में धुत होकर अपनी साली से दुष्कर्म की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। और ये आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ही हैं। जिनका ये भी कहना है कि जब उन्होंने अपनी बहन की आबरू बचाने की कोशिश की, तो आरोपी पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें – पिता ने तेरह साल की बेटी को बेचा, खरीददार के बेटे ने की रेप की कोशिश, सभी गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि उसके पति वीरेंद्र पटेल इस वक्त कराहल थाने के प्रभारी है। उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर अपनी साली के कपड़े फाड़ डाले। जब बहन को छुड़ाने में लिए महिला आगे बढ़ी, तो उसने उस पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में