नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम मुकेश साहू है, जो 20 साल का है। शराब के नशे में चूर होकर वो पीड़ित बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा और डरा-धमकाकर उसके साथ घिनौने जुर्म को अंजाम दिया। जब महिला की शादीशुदा बेटी उससे मिलने आई, तो उसने अपने साथ हुए कुकृत्य के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। साथ ही उसके खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है।
पढ़ें- नाबालिग से उसके रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, लोकलाज के डर से पीड़ित ने कुएं में कूदकर दी जान
पूछताछ में पता चला आरोपी आदतन शराबी है और हमेशा नशे में रहता है। वारदात के दिन भी आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और अकेला देख उसके साथ ज्यादती की।
पढ़ें- घर से हथियारों का जखीरा बरामद, चुनाव में हथियारों की होनी थी सप्लाई
मामला अंडा थाना इलाके के कुथरेल का है। गुरुवार को पीड़िता के परिजन घर से बाहर कहीं गए थे। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और चला गया। जब परिजन आए तो महिला ने उनसे आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


