चलती कार में युवती से रेप, पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप

चलती कार में युवती से रेप, पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप

चलती कार में युवती से रेप, पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 28, 2018 11:10 am IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पूर्व विधायक के बेटे पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक वारदात 21 अगस्त 2018 की है। आरोपी युवक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर शिवपुरी से ग्वालियर बुलाया था। आरोपी पूर्व चेतन खटीक पूर्व विधायक रमेश खटीक का बेटा है। 

पढ़ें-नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

युवक के बुलाने पर युवती सिटी सेंटर ग्वालियर पहुंची तो आरोपी ने उसे अपनी कार में बिठाकर सिरोल की तरफ ले गया। जहां उसका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और चलती कार में चेतन ने उस युवती के साथ दुष्कर्म किया।  जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। कुछ दिनों तक यह युवती चुप रही लेकिन  शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक चेतन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में