भोजपुरी गानों में अश्‍लीलता का मामला संसद में उठाएंगे रवि किशन

Ads

भोजपुरी गानों में अश्‍लीलता का मामला संसद में उठाएंगे रवि किशन

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 01:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

गोरखपुर, 12 अक्‍टूबर ( भाषा) स्‍थानीय भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को कहा कि वह भोजपुरी गानों में अश्‍लीलता का मामला संसद में उठाएंगे।

एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए रवि किशन ने कहा, ” मैं संसद में भोजपुरी गीतों में अश्‍लीलता का मामला उठाऊंगा।”

उन्‍होंने कहा, ”भोजपुरी भाषा 1000 वर्ष पुरानी है और यह 25 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्‍लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा और विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से चर्चा करूंगा।”

उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा। यह एक सपना है जिसे मुख्‍यमंत्री और मैने देखा और मैं बहुत खुश हूं कि यह सच हो रहा है। गोरखपुर क्षेत्रीय सिनेमा विशेष रूप से भोजपुरी सिनेमा के लिए एक शूटिंग केंद्र बन जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि 500 एपिसोड वाली वेब श्रृंखला के 60 एपिसोड की शूटिंग यहां की जाएगी। भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता व सांसद रवि किशन ही इस श्रृंखला के प्रस्तोता हैं।

उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर शहर में शूट किये गयी वेब सीरीज के एपिसोड में पूर्वांचल के कलाकार होंगे। सांसद ने बताया कि उन्‍होंने दीनदयाल उपाध्‍याय विश्‍वविद्यालय के कुलपति के साथ अभिनय और फिल्म निर्माण संस्थान खोलने के लिए चर्चा की है।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज