गेहूं उपार्जन की पंजीयन तारीख बढ़ी, किसान 25 फरवरी तक करा सकेंगे पंजीयन

गेहूं उपार्जन की पंजीयन तारीख बढ़ी, किसान 25 फरवरी तक करा सकेंगे पंजीयन

गेहूं उपार्जन की पंजीयन तारीख बढ़ी, किसान 25 फरवरी तक करा सकेंगे पंजीयन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 19, 2021 7:58 am IST

भोपाल। गेहूं उपार्जन को लेकर पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है, सरकार ने 25 फरवरी तक पंजीयन कराने की तारीख बढ़ाने का ऐलान किया है। पहले सरकार ने 20 फरवरी तक ही पंजीयन की तारीख निर्धारित की थी।

ये भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान, वीडियो जारी कर कमलनाथ ने आम लोगों से मांगा समर्थन

समर्थन मूल्य पर गेहूं व चने के उपार्जन के लिए पंजीयन किए जा रहे हैं। पंजीयन के दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन पोर्टल पर जहां एक पंजीयन के लिए पांच मिनट का समय लगता था, वहीं सर्वर की गति धीमी होने पर आधे घंटे तक का समय लग रहा है। जिसे देखते हुए पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें: ‘कंगना जैसी नाचने गाने वाली महिला ने किसानों के स्वाभिमान को ठेस पह…

वर्तमान में शासन ने समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। गत सीजन में जिन किसानों ने पंजीयन कराया था उन्हें नवीनीकरण कराना होगा। खरीदी के लिए करीब 90 केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से गेहूं का उपार्जन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सीधी बस हादसे में एक और शव मिला, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com