ईद की खुशियां बदली मातम में, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 की मौत
ईद की खुशियां बदली मातम में, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 की मौत
रायसेन। ईद की खुशियां आज रायसेन के उदयपुरा निवासी मंसूरी परिवार के लिए गम में तब्दील हो गई। यह परिवार उदयपुरा से बरेली होते हुए पिपरिया जा रहा था तभी उनकी ऑल्टो कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे 3 बच्चों, एक महिला और कार चालक युवक आशिक मंसूरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार 2 अन्य महिलाओं को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया हैं।
घटना इतनी भीषण थी कि लोगों को टक्कर के बाद घायलों औरर शवों को कार से निकालने में एक घंटा लग गया। कार में कुल 7 लोग सवार थे। घटना के बाद से डंपर का ड्राईवर मौके से फरार हैं। बरेली पुलिस ने घायलों को तत्काल बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉ ने 5 को मृत घोषित किया दो गंभीर घायलों को भोपाल रिफर किया। बरेली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ घेरा थाना, एसपी को बताया कांग्रेस का एजेंट
यह हादसा बरेली -पिपरिया मार्ग पर अलीगंज के पास हुआ। इस रोड पर नर्मदा रेत खदान पर जाने के लिए अक्सर तेज रफ्तार डंपर यूं ही लापरवाही से चलते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


