श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा ,12 घायल

श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा ,12 घायल

श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा ,12 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 21, 2018 4:33 am IST

बरवानी। नागलवाड़ी शिखर धाम मेले के समापन पर्व पर दर्शन करने आये श्रद्धालुओ से भरा टेम्पो पलट गया जिसमें बैठे 12 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नागलवाड़ी बाबा भिलट देव के प्रसिद्ध मेले के समापन पर्व की पूर्व रात्रि में दर्शन करने आये खंडवा ,बड़गांव व राजपुर के दर्शनार्थीयो से भरा टेम्पो लौटते समय पलट गया। 

ये भी पढ़ें –कमलनाथ ने साधा शिवराज पर निशाना, कहा- जनता के पैसों का उपयोग कर चमका रहे अपनी राजनीति

 जिसमे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको खरगोंन व बड़वानी रैफर किया गया जबकिं अन्य को सामान्य चोट होने पर प्राथमिक उपचार नागलवाड़ी में किया गया है। टेम्पो में बैठे यात्रियों के अनुसार बारिश और  कीचड़ की वजह से ये एक्सीडेंट हुआ है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में