आरएसएस ने मौन जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध

आरएसएस ने मौन जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध

आरएसएस ने मौन जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 8, 2019 9:15 am IST

रायपुर। आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीन ड्राइव के पास SDM को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। आरएसएस की रैली को देखते हुए राजभवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं जुलूस के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

ये भी पढ़ें – बारिश के बाद पैर पसार रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जुलूस लगभग 1 बजे वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ। मौन जुलूस में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई जगहों से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे। रैली में शामिल होने कई बीजेपी के नेता भी पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, विधायक नारायण चंदेल, सांसद चुन्नी लाल साहू , लीलाराम भोजवनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता राम मंदिर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जीरम हमले में पूर्व सरकार का हाथ होने…

बता दें कि नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने पहले संघ से जुड़े दादू राम कोरटिया (40) को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और फिर गोली मार दी। घटना दुर्गुकोंदल के कोंडेगांव की है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/Sfk1RoJPMdM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com