सहारनपुर : सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों की मौत

Ads

सहारनपुर : सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 13 जून (भाषा) जिले के प्रमुख कारोबारियों में शामिल सगे भाइयों की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि मण्डी थाना क्षेत्र के पक्का बाग मुहल्ला निवासी वुडकार्विंग (लकड़ी पर कशीदा) कारोबारी सगे भाई सुहैल और आरफीन कारोबार के सिलसिले मे मुरादाबाद गये थे। उनका 10 साल का भांजा भी साथ था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे नूरपुर के पास उनकी कार का एक टैक्ट्रर ट्राली टक्कर हो गया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजे को चोट आयी है।

शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा।

दोनों भाइयों की मौत पर क्षेत्रीय सासंद फजलुरहमान ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा