गोरखपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) । गोरखपुर के एक रेलवे अस्पताल के शौचालय की दीवारों को कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के झंडे जैसे रंग से रंगे जाने को ले कर पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- पार्टी और जनता से विश्वासघात नहीं करेंगे JCCJ विधायक : अमित
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी ने बृहस्पतिवार को कहा,‘‘ हम अपने झंडे का इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसे बदलने के लिए रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने यह कृत्य किया है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़कों पर उतरेंगे। शौचालय का निर्माण तीन-चार महीने पहले किया गया था लेकिन यह बुधवार को हमारे ध्यान में आया। उन्होंने शौचालय में लाल और हरे रंग के टाइल्स लगाए हैं।’’
ये भी पढ़ें- अब JCCJ नेता ने ही दिया पार्टी को जोर का झटका, सेक्टर प्रभारी ने 53 कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का दामन
सपा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का अपमान घोर निंदनीय है।’’