मैहर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग,तीन वाहन जलकर खाक

Ads

मैहर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग,तीन वाहन जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - May 28, 2018 / 08:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

सतना। आज सतना जिले के  मैहर में एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि जन हानि  नही हुई पर तीन वाहन जलकर खाक हो गए हैं. इस घटना के बाद शारदा देवी धाम मंदिर में भगदड़ मच गई ।बताया जा रहा है कि आग की वजह अबैध दुकान संचालकों द्वारा कचड़े में लगाई गई आग थी जो फैल कर पहाड़ी के साथ साथ वन विभाग की भूमि पर बने  वाहन पार्किंग तक पहुंच गयी। 

ये भी पढ़े –विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से लड़ने की तैयारी में किन्नर समुदाय

 बताया जा रहा है कि मैहर के देवी धाम में आग ने अपना  विकराल रूप धारण कर लिया था जिसके चलते  आस पास भगदड़ मच गयी। कहा जा रहा है कि  पहाड़ी के नीचे अतिक्रमड कर बनाई गई दुकान और ठेलो से निकलने वाले गन्ने के कचड़े में आग लगाई गई आग अचानक रौद्र रूप ले लिया और आग पहाड़ी के साथ साथ दुकान संचालकों द्वारा वन भूमि में वनाई गई अबैध वाहन पार्किंग तक पहुंच गई और तीन वाहनों को चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़े – देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है हमारी सरकार -बृजमोहन

 आग लगने से अन्य वाहन लेकर चालक भागने लगे और भगदड़ के हालात बने. आग तेजी से फैलते हुए दामोदर रोपवे के कार्यालय में बने वाहन पार्किंग तक पहुक गई जिसे कड़ी मसक्कत के बाद बुझाया गया. पहाड़ी में लगी आग बुझाने के प्रयास जारी है

वेब डेस्क IBC24