वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मंत्री उमंग सिंघार को बताया भाजपा एजेंट, कहा आदिवासी होने का लाभ लेकर भरते हैं जेब

Ads

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मंत्री उमंग सिंघार को बताया भाजपा एजेंट, कहा आदिवासी होने का लाभ लेकर भरते हैं जेब

  •  
  • Publish Date - September 5, 2019 / 10:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने मंत्री उमंग सिंघार को बीजेपी का एजेंट बताया है। अपने बयान में उन्होने कहा कि उमंग सिंघार जमुना देवी की विरासत को बदनाम कर रहे हैं। आगे उन्होने कहा कि जमुना देवी के दिग्विजय सिंह से मतभेद जगजाहिर थे, बावजूद इसके उन्होंने भी कभी दिग्विजय सिंह पर ऐसे आरोप नहीं लगाए। इसके साथ ही उन्होने कहा कि उमंग सिंघार आदिवासी होने का लाभ लेकर जेब भरने वाले मंत्री हैं।

read more : भीमा मंडावी हत्याकांड मामले की जांच कर रहे सतीश अग्निहोत्री पर भड़के रमन, कही ये बड़ी बात.. देखिए

बता दें कि मानक अग्रवाल दिग्विजय सिंह के करीबी और कांग्रेस के वरष्ठि नेता हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची उठापटक के बाद उनका बयान फिर से मंत्री उमंग सिंघार को उकसा सकता है। गौरतलब है कि मंत्री उमंग सिं​घार ने दिग्विजय​ सिंह का ब्लैकमेलर बताया था। बात यहीं तक नहीं रूकी बल्कि उन्होने दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप भी लगाया है, उसके बाद से मध्यप्रदेश की सियासत में उबाल मचा हुआ है।

कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।