सीडी कांड मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका को बेल, सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दी जमानत

सीडी कांड मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका को बेल, सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दी जमानत

सीडी कांड मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका को बेल, सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दी जमानत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: September 26, 2018 9:43 am IST

रायपुर। चर्चित सीडी कांड मामले में मुख्य आरोपी और पूर्व बीजेपी नेता कैलाश मुरारका को एक लाख रूपए के मुचलके पर जमानत मिल गई है। कैलाश मुरारका ने आज ही कोर्ट में सरेंडर किया था। तीन दिनों से कैलाश अंडरग्राउंड हो चल रहे थे। बुधवार को सरेंडर करने के साथ ही कैलाश ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार करते हुए थोड़ी देर में उसे जमानत दे दी। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने चालान पेश किया था जिसमें कैलाश मुरारका सहित, भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, विजय भाटिया, रिंकू खनुजा और विजय पांडया को आरोपी बनाया था। 

पढ़ें- मॉडल ने किया अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा, 16 की उम्र में हुआ था रेप

सीबीआई की ओर से चालान पेश होने के बाद से कैलाश मुरारका और विजय पांडया कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। कैलाश के फरार होने की अटकलें थी। जिसके बाद मंगलवार को बीजेपी ने कैलाश मुरारका को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मुरारका पर लाखों रूपए देकर सीडी बनवाने का आरोप है। गौरतलब है इस मामले में कोर्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बघेल के जमानत से इनकार करने के बाद प्रदेशभर में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में