सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने रैकेट चलाने वाली महिला को किया गिरफ्तार

Ads

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने रैकेट चलाने वाली महिला को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 1, 2021 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर में देह व्यापार गिरोह चलाने वाली 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक लड़की तथा दो महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

Read More: इस देश के 96 फीसदी स्कूलों में लगी हैं कंडोम वेंडिंग मशीन, जानें क्या है वजह?

शिकायत के आधार पर मीरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ढाबे पर छापा मारा और महिला को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान निशा उर्फ अमरजीत जसवंत सिंह कौर के तौर पर हुई।

Read More: कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही करेंगे काम, 50% को मिला वर्क फ्राम होम, मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने एक लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने कौर तथा मामले में वांछित एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काशीमीरा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया।

Read More: कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ GST कलेक्शन में अग्रणी, मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में 22 फीसदी बढ़ा कलेक्शन

शीर्ष 5 समाचार