बेटे और बहू ने मां को तेल छिड़ककर जलाया, मुकदमा दर्ज

Ads

बेटे और बहू ने मां को तेल छिड़ककर जलाया, मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

शाहजहांपुर, दो नवंबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी मां को कथित रूप से मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। गंभीर रूप से जली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने सोमवार को बताया कि थाना जलालाबाद अंतर्गत कस्बे में रहने वाली महिला रत्ना देवी (58) का पारिवारिक विवाद अपने बेटे आकाश गुप्ता से चल रहा था। रविवार को रिश्तेदारों ने मां-बेटे के बीच समझौता करा दिया थाl

ये भी पढ़ें- चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को

पुलिस अधीक्षक ने महिला के दूसरे बेटे किशन गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आज सुबह रत्ना देवी अपने बेटे के साथ सो रही थी कि तभी उनका बेटा आकाश गुप्ता, उसकी पत्नी दीपशिखा, ससुर अच्छे लाल एवं रिश्तेदार विनोद ने उसकी मां पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दीl

अपर्णा ने बताया कि शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों ने आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही हैl

ये भी पढ़ें- थमा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा

पुलिस आरोपी बेटे आकाश गुप्ता,अच्छेलाल तथा विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैl