बस्तर के आदिवासी नेता शंकर सोढ़ी कांग्रेस में वापस लौटे..

बस्तर के आदिवासी नेता शंकर सोढ़ी कांग्रेस में वापस लौटे..

बस्तर के आदिवासी नेता शंकर सोढ़ी कांग्रेस में वापस लौटे..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 26, 2017 4:10 am IST

 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री रहे बस्तर के आदिवासी नेता शंकर सोढ़ी कांग्रेस में लौट गए हैं। उन्होंने गुरूवार की शाम रायपुर एयरपोर्ट में दिग्विजय के हाथों माला पहन कर कांग्रेस में वापसी का ऐलान किया। एक दिन पहले ही पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की पहल पर कांग्रेस आलाकमान ने उनके पार्टी में वापस आने को हरी झंडी दी थी। शंकर सोढ़ी ने 2013 में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़कर बगावत की थी। कांग्रेस में वापसी के बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कहने पर गुस्से में उन्होंने चुनाव लड़ा था। अव वे पार्टी संगठन के लिए काम करेंगे और संगठन का जो भी निर्देश होगा, उसे मानेंगे।

 


लेखक के बारे में