शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की

Ads

शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की

  •  
  • Publish Date - October 30, 2020 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुंबई, 30 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ में बैठक करीब एक घंटे तक चली।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोटे से राज्य विधान परिषद में मनोनयन के लिये 12 उम्मीदवारों के नामों को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। इन नामों की राज्यपाल से अनुशंसा की जानी है।

भाषा

सुभाष माधव

माधव