तृणमूल कांगेस की रुक्मिणी मलिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Ads

तृणमूल कांगेस की रुक्मिणी मलिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 03:44 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की रुक्मिणी मलिक ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद इस्तीफा देने वाली मलिक तृणमूल कांग्रेस की चौथी सांसद हैं।

मलिक ने राज्यसभा के सभापति से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में कहा, ‘‘मैं राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देती हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मैं राज्यसभा की सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग और मदद के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।’’

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश