शरद पवार 20-21 नवंबर को उत्तरी महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे

Ads

शरद पवार 20-21 नवंबर को उत्तरी महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

मुम्बई, 16 नवंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार 20-21 नवंबर को उत्तर महाराष्ट्र की यात्रा करंगे और इस दौरान अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस क्षेत्र के जलगांव, धुले और नंदुरबार जिलों में जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के राकांपा में शामिल होने के बाद पवार की यह पहली जलगांव यात्रा होगी। खडसे जलगांव जिले से ही हैं और वह 23 अक्टूबर को राकांपा में शामिल हुए थे।

पिछले महीने पवार ने मराठवाड़ा के वर्षा एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रों एवं राज्य के अन्य हिस्सों का दौरा किया था।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप