शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कंगना की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया

Ads

शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कंगना की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 03:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

ठाणे, चार सितंबर (भाषा) शिवसेना की ठाणे जिले की महिला इकाई ने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह बताने से संबंधित अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

शिवसेना के स्थानीय मुख्यालय आनंद मठ में जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने अभिनेत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें शहर छोड़ने को कहा।

दरअसल कंगना ने मुंबई शहर और पुलिस को लेकर हाल ही में कथित टिप्पणियां की थीं, जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पढ़ें- बिग बॉस-14 में राधे मां लेंगी एंट्री? हो रही चर्चा

कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये।

कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ”मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है ?”

पढ़ें- सुशांत सिंह मामला: शौविक, मिरांडा के परिसरों पर आज तड़के एनसीबी के …

कंगना ने कहा था कि उन्हें ”बॉलीवुड में ड्रग माफिया” का पर्दाफाश करने के लिये हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिये और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

उनकी इन टिप्पणियों की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने आचोलना की है।

पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के…