शिवराज ने की अमिताभ की डिग्रियों पर टिप्पणी, कांग्रेस ने कहा- दामाद का अपमान

Ads

शिवराज ने की अमिताभ की डिग्रियों पर टिप्पणी, कांग्रेस ने कहा- दामाद का अपमान

  •  
  • Publish Date - June 8, 2018 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान से एक बार फिर हंगामा मच गया है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की शिक्षा और डिग्रियों पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की है। उनके इस बयान की आलोचना भी शुरु हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इसे मध्यप्रदेश के दामाद का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन जब नौकरी में थे तब शिवराज नर्सरी में थे, अमिताभ बच्चन पर टिप्पणी उचित नहीं है।

बता दें कि इससे पहले शिवराज मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से अच्छी बता कर पहले भी विवादों में आए थे। दरअसल, ‘हम छु लेंगे आसमानकार्यक्रम में आज छात्रों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपने अमिताभ बच्चन का नाम तो सुना ही होगा। उन्होंने भी कोई औपचारिक बहुत अच्छी डिग्री नही ली हैं। जबकि महानायक अमिताभ बॉलीवुड के काफी पढ़ेलिखे सितारों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें : हाईपावर रिपोर्ट से पहले मोर्चा की ये है अपील, अध्ययन के बाद तय करेंगे आगे की रणनीति 

गौरतलब है कि अमिताभ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस में स्नातक किया हैइसके बाद कोलकाता में नौकरी भी की। अमिताभ बच्चन ने कभी भी फिल्मों में आने की नहीं सोची थी, बल्कि वे तो आगे की पढ़ाई पर फोकस करना चाहते थे। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से अमिताभ बच्चन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।

प्रदेश के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएम बता रहे थे कि जीवन में नंबर महत्व नही रखते| अमिताभ बच्चन भी आकाशवाणी के टेस्ट में फेल हुए थे, पर अमिताभ बच्चन ने हार नही मानी। शिवराज ने कहा कि सचिन तेंदुलकर भी कोई अच्छे नम्बरों से पास नही हुए थे, लेकिन वो सफल हुए

वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज का यह बयान मध्यप्रदेश के दामाद का अपमान है। शिवराज मानसिक संतुलन खो चुके हैं

वेब डेस्क, IBC24