चुनावी रंग में रंगे शिवराज, सभा के दौरान गाया गाना-ऐ कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना..

चुनावी रंग में रंगे शिवराज, सभा के दौरान गाया गाना-ऐ कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना..

चुनावी रंग में रंगे शिवराज, सभा के दौरान गाया गाना-ऐ कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 19, 2018 3:53 am IST

भोपाल। एमपी में चुनाव प्रचार में जुटे सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह का मुरैना में अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम ने आज भाषण के दौरान अपने गायकी का अंदाज भी लोगों को दिखाया। कांग्रेस की अंतरकलह पर चुटकी लेते हुए गाना गाया। ऐ कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना इसके बाद भी सीएम का चुटकीला अंदाज कम नहीं हुआ, इसके बाद ‘‘करवटे बदलते रहे सारी रात हम आपकी कसम‘‘गाने पर लोगों को हंसाया।

पढ़ें- ग्रामीणों ने लगाया गांव में पोस्टर,सड़क नही तो वोट नहीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना, सबलगढ, कैलारस, छैरा में सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सभा में सीएम चिरपरिचित अंदाज में अपनी योजनाओं को गिनाते नजर आए वहीं कांग्रेस पर जमकर चुटकी ली, कांग्रेस के विज्ञापनों में जिस तरह से बीजेपी सरकार के लिए गुस्से की बात कही जा रही है उसी बात को लेकर उन्होंने जमकर चुटकी लेते हुए जनता को हंसाया। सीएम के इस अंदाज के बाद लोगो ने सीएम के साथ भाजपा प्रत्याषीयों को वोट देने की कसम भी खाई।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में