शिवराज सिंह चुने गए विधायक दल के नेता, गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, 9 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण देखें ..live

शिवराज सिंह चुने गए विधायक दल के नेता, गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, 9 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण देखें ..live

शिवराज सिंह चुने गए विधायक दल के नेता, गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, 9 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण देखें ..live
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: March 23, 2020 2:07 pm IST

भोपाल। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बीजेपी के सभी विधायक पार्टी कार्यालय पहुंचकर बैठक में शामिल हुए हैं वहीं पूर्व सीएम​ शिवराज सिंह भी बैठक में शामिल हुए हैं, वहीं गोपाल भार्गव ने अपने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद ​शिवराज सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यालय न आने की अपील, विधायकों से बोले साथ मे…

विधायक दल की बैठक में गोपाल भार्गव ने विधायक दल के नेता के रूप में​ शिवराज सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे नरोत्तम मिश्रा, गोपीलाल जाटव ने प्रस्ताव का समर्थन किया, वहीं सभी विधायकों ने अपनी सहमति दी। इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है जिसमें आज शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वे चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें: कमलनाथ बोले- सत्ता में लौटेंगे मजबूती से, जानिए सोनिया गांधी से मुल…

इसके बाद सभी विधायक बस में सवार होकर राजभवन जाएंगे जहां आज 9 बजे शिवराज सिंह का शपथ ग्रहण होगा, आज सिर्फ शिवराज सिंह ही शपथ लेगें, बाद में नाम फाइनल होने के बाद मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण होगा।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 पॉजिटिव मरीज के साथ रायपुर आने वाले दो सहयात्री गायब, तलाश…

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उसके निष्ठापूर्वक निर्वहन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, उन्होने कहा कि शासन करने की शैली में भी परिवर्तन किया जाएगा, हम सब मिलकर काम करेंगे। प्रदेश के विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। जन कल्याण का नया इतिहास रचेंगे, इसके साथ ही उन्होने कहा कि आज हमारे सामने कोरोना का संकट खड़ा है इससे निपटने में सभी कार्यकर्ता तत्काल काम मे लग जाएं।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल की मकान मालिकों से अपील, ऐसे समय में डॉक्टरों और स्…

उन्होने कहा ​कि हमारे प्रधानमंत्री ने जो भावनाएं प्रकट की है उसके अनुसार अपने आप को बंधन में बांधना है। उन्होने कहा कि सभी विधायक अपने क्षेत्रों में जाकर जनता की सेवा में लग जाएं सबसे पहले इस संकट से निपटना है उन्होने कहा ​कि आज ही वे अपने कार्यालय में दायित्व संभाल लेगें।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण इस मजदूर की खुल गई किस्मत, बना करोड़पति

शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि गोपाल भार्गव ने प्रतिपक्ष के नेता के रूप में सवा साल अपने दायित्व का निर्वाह किया, नरोत्तम मिश्रा सरकार को सचेत करते रहे। नरोत्तम मिश्रा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, ये बीजेपी में ही होता है कि साधारण कार्यकर्ता को बड़ा काम करने का मौका मिलता है। शिवराज ने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार माना और कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com