प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कल से खुलेंगी दुकानें, कंटेन्मेंट एरिया और मुख्य बाजारों में नही होगी अनुमति

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कल से खुलेंगी दुकानें, कंटेन्मेंट एरिया और मुख्य बाजारों में नही होगी अनुमति

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कल से खुलेंगी दुकानें, कंटेन्मेंट एरिया और मुख्य बाजारों में नही होगी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: April 25, 2020 3:51 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से सभी ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोली जा सकेंगी, ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है, जबकि कांटेन्मेंट एरिया व मुख्य बाजारों में दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी गई है।

ये भी पढ़ें:  गृह मंत्रालय से आदेश के बाद भी राजधानी में तीन मई तक दुकानदारों को नहीं मिलेगी दुकानें खोलने की छूट, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार मोहल्लों की सारी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी। मॉल, सिनेमा घर, जिम, हॉटेल, ब्यूटी पार्लर, सैलून और मुख्य बाजार को खोलने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें: कल शाम कोटा से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे छात्र, …

प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। वह अपने जिलों की परिस्थितियों को देखकर इन दुकानों को खोलने या ना खोलने का निर्णय कर सकेंगे। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार एवं खरगोन जिलों और संक्रमित क्षेत्रों में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, MP में…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com