गांव में घूम रहा मगरमच्छ,रेस्क्यू टीम का अता पता नहीं

Ads

गांव में घूम रहा मगरमच्छ,रेस्क्यू टीम का अता पता नहीं

  •  
  • Publish Date - July 29, 2018 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

सीधी। जिले से 50 किलोमीटर दूर बघोर गांव के ग्रामीण इन दिनों मगरमच्छ के आगमन से डरे हुए हैं। ये डर आस पास के लोगो के चेहरे में साफ झलक रहा है। बता दें कि  ग्रामीणों में दहशत की वजह  जहां कल से गांव में घूम रहा मगरमच्छ है। 

ये भी पढ़ें –हटा में मिला दुर्लभ पक्षी ,लोगों ने नाम दिया जटायु

बता दें कि इस गांव के पूर्वांचल क्षेत्र में आये दिन सोननदी से निकल कर मगरमच्छ आ जाते हैं। दहसत के साये मे  जिंदगी जी रहे ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन सोननदी से गांव की ओर मगरमच्छ पलायन कर रहे हैं सोनघडियाल अभ्यारण की रेस्क्यू टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंच पाई है जहां की ग्रामीण लोग अभी भी डरे हुए हैं कि यह मगरमच्छ रात्रि के समय किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। 

वेब डेस्क IBC24