रायगढ़। जिले में गांजा तस्कर लगातार सक्रिय हैं। तस्करी की खबरें आए दिन जिले से आती रहती हैं। पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है पर उसके उचित परिणाम नहीं दिख रहे हैं। तस्करों में पलिस का खौफ भी नहीं दिखता। जिसकी वजह से जिले में गांजे की तस्करी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही मामला आज एक बार फिर सामने आया है जिसमें एक युवक को डोंगरीपाली पुलिस ने चिप्स के कार्टून में 30 किलो गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा है। दरअसल, जिला ओडिशा सीमा से काफी सटा हुआ है और ज्यादातर मामलों में यही देखा गया है कि तस्कर ओडिशा से ही अधिकतर गांजे की सप्लाई करते हैं।