एसपीपीयू को कतर में उप केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी गयी : महाराष्ट्र के मंत्री

एसपीपीयू को कतर में उप केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी गयी : महाराष्ट्र के मंत्री

एसपीपीयू को कतर में उप केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी गयी : महाराष्ट्र के मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 19, 2021 5:25 am IST

पुणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) को कतर के दोहा में उप केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है।

वह बृहस्पतिवार को एसपीपीयू में संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने शिकायत निपटारा मंच की बैठक में हिस्सा लिया और छात्रों से संबंधित मुद्दों को सुना।

सामंत ने कहा, ‘‘एसपीपीयू को कतर के दोहा में अपना पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरी मंजूरी दे दी गयी है। एसपीपीयू और कतर सरकार के बीच वहां पर एक उप केंद्र खोलने के लिए 2019 में एक समझौता हुआ था।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय में ठप भर्ती प्रक्रिया बहाल होगी। सामंत ने कहा कि यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र खुला विश्वविद्यालय का एक उप केंद्र पुणे के बालेवाड़ी में खोला जाएगा।

एसपीपीयू के मुताबिक, बैठक के दौरान कुल 4,411 लंबित मामलों में से छात्रों, शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों से जुड़े 4053 मामलों का निपटारा किया गया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में