स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस पर टिप्पणी करना बंद करें, राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी से भड़कीं कांग्रेस नेत्री

स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस पर टिप्पणी करना बंद करें, राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी से भड़कीं कांग्रेस नेत्री

स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस पर टिप्पणी करना बंद करें, राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी से भड़कीं कांग्रेस नेत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 5, 2020 3:02 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस की एक नेता ने शनिवार को कहा कि शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दल यदि राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर का बयान राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित तौर पर टिप्पणी किये जाने की खबर के एक दिन बाद आया है।

Read More: चीन की कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत, राहत और बचाव अभियान जारी

ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को गठबंधन के मूलभूत नियमों का पालन करना चाहिए। एमपीसीसी की कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैं एमवीए के सहयोगियों से अपील करुंगी कि यदि आप महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कीजिए।’’

Read More: अनिल विज के फिर कोरोना संक्रमित होने पर भारत बायोटेक का बयान, कोवैक्सीन है प्रभावी, सुरक्षित

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत और स्थिर है। एमवीए का गठन लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारे पुरजोर विश्वास का परिणाम है।’’ उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साझेदार हैं। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हाथ मिला लिया था। खबरों के अनुसार पवार ने एक मराठी अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा था कि राहुल गांधी में निरंतरता की कमी नजर आती है। उन्होंने कहा था, ‘‘यहां कुछ सवाल हैं। निरंतरता कम नजर आती है।’’

Read More: किसान आंदोलनः आज भी बैठक में नहीं निकला कोई हल, सरकार ने किसानों को 9 दिसंबर को फिर बुलाया चर्चा के लिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"