मध्यप्रदेश के निजी काॅलेजों में पहली बार हो रहे छात्रसंघ चुनाव

Ads

मध्यप्रदेश के निजी काॅलेजों में पहली बार हो रहे छात्रसंघ चुनाव

  •  
  • Publish Date - November 17, 2017 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल मध्य प्रदेश में पहली बार निजी काॅलेजों में छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। 700 ट्रेडिशनल और 400 बीएड काॅलेजों में चुनाव 27 नवंबर को होंगे। इसी दिन मतदान होगा और परिणाम जारी करने से लेकर शपथग्रहण समारोह भी इसी दिन होगा।

युवा इनोवेटिव आइडिया दें, हम मदद करेंगे वो तरक्की करेंगे -शिवराज

सरकार ने शुक्रवार शाम छात्रसंघ चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। चुनाव की अधिसूचना 20 नवंबर को जारी की जाएगी। हाल ही में सरकारी काॅलेजों में हुए चुनाव की आचार संहिता हूबहू प्राइवेट काॅलेजों के चुनाव में लागू की जाएगी।

गृहमंत्री के इलाके में गैंगरेप, नाबालिग से 4 आरोपियों ने मिटाई हवस

चुनाव की घोषणा करने के साथ सरकार ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24