रायपुर। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्राएं कल देर रात यूनिवर्सिटी के गेट के सामने धरने पर बैठ गई। छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन लड़के और लड़कियों के बीच पक्षपात करता है। उनका कहना है कि एक तरफ लड़कों को जहां रात साढ़े दस बजे के बाद भी परिसर के बाहर जाने की अनुमति है, वहीं लड़कियों को शाम साढ़े 7 बजे के बाद परिसर के अंदर भी घूमने नहीं दिया जाता।
पढ़ें- बसव राजू रायपुर के नए कलेक्टर बनाए गए, देखिए शासन का आदेश
छात्राओं ने कहा कि वे परिसर से बाहर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन कम से कम उन्हें परिसर के अंदर बिना रोक-टोक घूमने की आजादी दी जाए। छात्राओं ने ये आरोप भी लगाया कि विश्वविद्यालय के उच्च पद पर पदस्थ प्रोफेसर की पत्नी को वार्डन बना दिया गया है जो छात्रों के निजी जीवन में हस्तक्षेप करती है, मगर अधिकारी की पत्नी के होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं की जाती।
पढ़ें- लगातार बारिश के चलते 28 अगस्त को रायपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित
छात्राओं ने वार्डन को हटाने की मांग भी की। कुछ प्रोफेसरों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने उन्हें हटाने की मांग की। देर रात तक छात्राएं धरने पर बैठी रहीं और प्रबंधन के लोग उन्हे मनाने का प्रयास करते रहे।
वेब डेस्क, IBC24