सुरक्षाबलों को सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 3 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

सुरक्षाबलों को सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 3 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

सुरक्षाबलों को सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 3 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 4, 2020 1:52 pm IST

सुकमा, छत्तीसगढ़। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में जुटे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने एक लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद, लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से नि…

तीनों को चिंतागुफा थाना इलाके से पकड़ा गया है। जिला बल और सीआरपीएफ ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से आईईडी बनाने और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

पढ़ें- Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में चली ते..

बता दें हाल में नक्सलियों ने पुलिस फोर्स को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। सुकमा के जंगलों में जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए थे।  इस हमले के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे की उम्मीद है। 


लेखक के बारे में